{"_id":"67f40c9e66e9588cd60cac51","slug":"aura-id-of-516-people-was-created-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130914-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बनाई गई 516 लोगों की आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बनाई गई 516 लोगों की आभा आईडी
Mon, 07 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 516 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, पौली, नाथनगर, हैंसर बाजार में आभा आईडी बनाई गई है।
इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दौरान प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।