फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asked for report from officials after investigation

Sant Kabir Nagar News: सीडीओ ने सरयू नहर के अधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट मांगी

Tue, 26 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Asked for report from officials after investigation
जाटेडीहा ,दुधारा म में सरयू नहर कटान का निरीक्षण करते सीडीओ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। सीडीओ संत कुमार व तहसीलदार खलीलाबाद जर्नादन ने सेमरियावां ब्लाॅक के सरयू नहर की उप शाखा नहर करही रजवाहा के कटान का मंगलवार को निरीक्षण किया। साथ ही, गेंहू फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया। सीडीओ ने सरयू नहर के अधिकारियों को पूरा नहर चेक करके रैट होल व कटान ठीक कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए सरयू नहर से उप शाखा नहर करही रजवाहा का संचालन किया गया है। किसान सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार करत हैंं। सरयू नहर में 23 दिसम्बर से पानी का प्रवाह किया जा रहा है। पानी का प्रवाह होने के बाद कोहरियावां व जाटेडीहा में नहर कटने से गेहूं की फसल काे भारी नुकसान हुआ है। दो जगहों पर नहर कट होने से करीब 400 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पिछले कई वर्ष से करही, रजवाहा के कट जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को सीडीओ व तहसीलदार खलीलाबाद ने कोहरियावां व जाटेडीहा, दुधारा में नहर कटान व फसल का निरीक्षण किया। सीडीओ के पहुंचते ही सरयू नहर के अधिकारी भी आ गए। नहर कटान को जेसीबी से सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed