{"_id":"65832a590fd299d99801dca8","slug":"asad-mandal-prabhari-of-sabhasad-association-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7061-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सभासद एसोसिएशन के मंडल प्रभारी बने मोहम्मद असअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सभासद एसोसिएशन के मंडल प्रभारी बने मोहम्मद असअद
Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर 12 के पूर्व सभासद मोहम्मद असअद को देवीपाटन मंडल का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर सभासदों व नगर के लोगों ने बधाई दी है।
सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद असअद ने कहा कि उन्हें संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, गोंडा, बहराइच जिले का प्रभारी बनाकर जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। संगठन के नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे व्यक्ति को संगठन की जिम्मेदारी दी है जो संगठन की मजबूती के लिए सदैव प्रयास में लगे रहते हैं। बधाई देने वालों में पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, रूही बेगम, भोलू पासवान, मेंहदीहसन, आमिर कादरी, सुहेल अख्तर, अहमद अली, रईस आलम आदि शामिल रहे।