{"_id":"672a56839bd0f540540d397f","slug":"area-panchayat-meeting-adjourned-again-citing-security-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123345-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा का हवाला देकर फिर स्थगित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा का हवाला देकर फिर स्थगित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक एक बार फिर सुरक्षा का हवाला देकर स्थगित कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत की बैठक न होने के कारण क्षेत्र का विकास कार्य ठप है।
इस बार बीडीओ ने पत्र जारी कर सुरक्षा न मिलने की बात कहकर बैठक स्थगित कर दिया है। इसेे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सेमरियावां विकास खंड में 20 जुलाई 2021 को प्रमुख का चुनाव होने के बाद शपथ ग्रहण हुआ था। इसके बाद से अभी तक क्षेत्र पंचायत की एक भी बैठक पूरी नहीं हो पाई है। 14 अक्तूबर 2022, 14 फरवरी 2023 को भी कोरम के अभाव में बैठक पूर्ण नहीं हो सका। वहीं इस वर्ष 28 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा और 11 सितंबर को आयोजित बैठक में हंगामा एवं कोरम के अभाव में पूरा नहीं हो सका। वहीं 30 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
पांच नवंबर को फिर से बैठक कराया जाना प्रस्तावित हुआ। जिसे बीडीओ ने सुरक्षा कारणों से एक बार फिर से स्थगित करके 21 नवंबर को फिर से बैठक कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। क्षेत्र पंचायत की बैठक हो पाएगी या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।