फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an old woman beaten

Sant Kabir Nagar News: वृद्ध महिला को पीटा, हालत नाजुक

Wed, 27 Dec 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
an old woman beaten
महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की जमकर पिटाई कर दी। घायलावस्था में उपचार के लिए निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बा निवासी शांति गौड़ पत्नी बद्री गौड़ ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया है कि सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में विशाल, श्याम व विकास पुत्रगण स्वर्गीय राममिलन तथा सरिता पत्नी स्वर्गीय राममिलन उसके घर में घुस गए। लाठी-डंडे से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिए। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रतिवादियों के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed