फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amin could not give details of electricity RC to Divisional Commissioner

Sant Kabir Nagar News: मंडलायुक्त को बिजली के आरसी की डिटेल नहीं दे सके अमीन

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amin could not give details of electricity RC to Divisional Commissioner
धनघटा। धनघटा तहसील का मंगलवार को कमिश्नर ने निरीक्षण किया। कमियां देख उन्होंने जिम्मेदारों को नसीहत देते हुए कड़ी फटकार लगाई तथा अपने आदत में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसके साथ ही कागजात को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह मंगलवार को धनघटा तहसील पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अभिलेखागार कक्ष में पहुंचकर अभिलेखों के रखरखाव को देखा। जिस पर उन्होंने संतुष्टि जाताई। फिर खतौनी कक्ष में पहुंच मौजूद लोगों से जानकारी ली तथा हर कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। फिर वह अमीनो के कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने अमीनों से बिजली की आरसी के बारे में जानकारी चाही। दिलीप पुत्र रामधनी के नाम से एक लाख की आरसी कटी थी लेकिन उसके बारे में अमीन ठीक से जानकारी नहीं दे पाए। इसी तरह से पूर्णमासी पुत्र बटोही के नाम से 5.78 लाख की आरसी काटी थी लेकिन उसका भी सही जवाब अमीन नहीं दे पाए। एक अमीन के जींस पहने हुए मिलने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शासन के नियम के अनुसार सबको कपड़े पहनना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद निर्वाचन कक्ष व राजस्व निरीक्षक के कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने पैमाइश के बारे में राजस्व निरीक्षकों से जानकारी चाही लेकिन सही जानकारी राजस्व निरीक्षक नहीं दे पाए। जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि हर बिंदु पर जानकारी रखना जरूरी है। समय से जानकारी न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकती है। नावन खुर्द के शिव मूरत बनाम मेहरुन्निसा के सम्मन रिसीव न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सम्मन को रिसीव करवाने के निर्देश दिए। फिर वह पूर्ति निरीक्षक के कक्ष में पहुंचे जहां तिनहरी, पारा में कोटा की दुकान का चयन न होने के कारण उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को तत्काल कोटा की दुकान को प्रस्तावित कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार हरिराम यादव, बागीश मिश्रा, हरीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed