फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amidst the harsh weather, Alapur tops and Khajni lags behind.

Sant Kabir Nagar News: मौसम की तल्खी के बीच आलापुर अव्वल तो खजनी फिसड्डी

Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Amidst the harsh weather, Alapur tops and Khajni lags behind.
-2019 की तुलना में 3.08 फीसदी गिर गया मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

- सबसे अधिक आलापुर तो सबसे कम खजनी में हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा सीट संतकबीरनगर के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सूरज की तपिश और मतदाताओं की बेरुखी से मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में 3.08 फीसदी गिर गया। हालांकि सुबह सात बजे से पहले ही सभी बूथों पर लोग कतार में खड़े नजर आए और शाम छह बजे के बाद भी वोटिंग चलती रही। दोपहर में जब तापमान 42 डिग्री डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो उस वक्त मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। अंत में पिछले चुनाव के तुलना में मतदान प्रतिशत घट गया। कुछ जगहों पर छुटपुट कहासुनी को छोड़कर चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। मतदान समाप्ति तक अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 58.60 फीसदी तो गोरखपुर की खजनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 48.14 फीसदी मतदान हुआ।






संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार वोट प्रतिशत

खलीलाबाद : घर से कम लोग निकले

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक केवल 13.51 मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। सुबह 11 बजे तक खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 27.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर 1 बजे तक मत प्रतिशत बढ़कर 36.83 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई और तीन बजे से 42.76 प्रतिशत मतदान हुआ। पांच बजे तक 50.49 फीसदी मत पड़े, जबकि मतदान समाप्त होने तक 52.09 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन





मेंहदावल : सुबह धीमी तो बाद में बढ़ी रफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद थोड़ी तेजी आई और सुबह 11 बजे तक 27.31 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 36.63 प्रतिशत और 3 बजे तक 43.17 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक यहां 50.28 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि मतदान समाप्त होने तक 51.52 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन





धनघटा : सुस्त शुरूआत के बाद दिखी लंबी कतार



लोकतंत्र के पर्व में धनघटा विधानसभा क्षेत्र में सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। बाद में मतदान के लिए लंबी कतार देखने को मिली। सुबह 9 बजे तक जहां 13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सुबह 11 बजे 27.43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर एक बजे 37.31 फीसदी तक पहुंच गया। तीन बजे तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र में 44.28 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पांच बजे तक 51.95 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मतदान समाप्ति तक यहां पर 53.72 फीसदी मतदान हुआ है।




आलापुर : शुरूआत से ही मतदान में आगे रहा

संतकबीरनगर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले आंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की रफ्तार शुरू से ही तेज रही। सुबह नौ बजे 14.50 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि 11 बजे तक 29.30 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक यहां पर 40.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि तीन बजे 48.65 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पांच बजे तक 56.77 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मतदान समाप्त होने पर यहां 58.60 फीसदी मतदान हुआ, जो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक रहा।






खजनी : धीमी गति से हुआ मतदान



संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली गोरखपुर की खजनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति शुरू से धीमी रही। सुबह नौ बजे तक मात्र 9.35 फीसदी मतदान हुआ, जबक 11 बजे तक 25.51 प्रतिशत और एक बजे तक 36.83 प्रतिशत और तीन बजे तक 39.26 प्रतिशत मतदान हो सका, जबकि पांच बजे तक 46.87 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्ति तक यहां 48.14 फीसदी मतदान हुआ, जो संसदीय क्षेत्र में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed