फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amarjeet wants to become an engineer while Khushboo wants to become an IAS

Sant Kabir Nagar News: अमरजीत इंजीनियर तो खुशबू बनना चाहती हैं आईएएस

Fri, 25 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Amarjeet wants to become an engineer while Khushboo wants to become an IAS
हाई स्कूल में  जिला टॉप करने वाले अमरजीत चौधरी को मिठाई खिलाने उसके पिता सूर्य प्रकाश।
मेंहदावल। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में जिला टाॅप करने वाले अमरजीत चौधरी आईआईटी करके इंजीनियर तो इंटरमीडिएट परीक्षा की जिला टॉपर खुशबू आईएएस बनना चाहती हैं। अमरजीत का विषयवार अंग्रेजी में 95 अंक, हिंदी में 95, गणित में 100, विज्ञान में 93 व सामाजिक विज्ञान में 95 और चित्रकला में 97 नंबर प्राप्त किया है। जिला टाॅप करने पर पिता सूर्य प्रकाश और माता सुशीला देवी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

अमरजीत क्षेत्र के नारायनपुर गांव के रहने वाले हैं। हर दिन घर से छह किमी दूर साइकिल से विद्यालय में उपस्थित होकर पढ़ाई में कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़े। पिता सूर्य प्रकाश ने कहा कि बचपन से ही विद्यालय में प्रत्येक क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त की है। पढ़ाई मूल रूप से विद्यालय के शिक्षकों की ओर से क्लासेस के माध्यम से की। अमरजीत ने बताया वह आगे आईआईटी करना चाहते हैं। अभी शिक्षकों के माध्यम से ऑनलाइन लेक्चर और विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई सीएसई में दाखिला लेने के लिए प्रयासरत हूं। आईआईटी में प्रवेश लेकर मुझे समाज की भलाई के लिए एप्लीकेशन बनाने हैं। बताया कि उनके पिता सूर्य प्रकाश खेती का काम करते हैं। जिला टॉप करने वाले प्रतिभाशाली अमरजीत को बधाई देने वाले प्रधानाचार्य केपी सिंह, प्रवक्ता रवि सिंह, संजय अग्रहरी समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed