फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation that a married woman died after being beaten at her in-laws' house.

Sant Kabir Nagar News: ससुराल में पिटाई से विवाहिता की मौत होने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Allegation that a married woman died after being beaten at her in-laws' house.
संतकबीरनगर। छह साल से वैवाहिक जीवन में प्रताड़ना झेल रही महिला की गंभीर चोट के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने उसके पति और सास पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई न होने का उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम फरेंदिया निवासी राजनाथ ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी बहन रंजना की शादी 12 मई 2019 को ग्राम मोहनबरा निवासी बलिराम से हुई। दोनों का करीब तीन वर्ष का पुत्र वैभव है। आरोप है कि शादी के बाद से बलिराम रंजना से मारपीट करता था और उसकी सास पत्ती देवी भी प्रताड़ना में सहयोग करती थी। इसी वजह से रंजना छह वर्षों में करीब चार वर्ष मायके में रहने को मजबूर रही।
विज्ञापन

घटना से दो दिन पहले राजनाथ की बहन और मां रंजना की ससुराल गई थीं और पति व सास को समझाने का प्रयास किया था। आरोप है कि 19 मई को शाम करीब पांच बजे बलिराम और उसकी मां ने रंजना के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोशी की हालत में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की जानकारी मायके वालों को नहीं दी। 21 मई को जानकारी होने पर परिजन रंजना को उपचार के लिए एम्स गोरखपुर और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे कैली अस्पताल बस्ती ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में थाने पर शिकायत देने के बाद पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed