{"_id":"6176df150d0a86527b15d4fd","slug":"allegation-of-police-bribary-khalilabad-news-gkp4141971152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

छेड़खानी और मारपीट के मामले में दर्ज केस में मेडिकल कराने आई थी पीड़िता
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से कुछ दिन पूर्व गांव के युवक ने छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट कर महिला को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल कराने आई थी। उसी दौरान पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा चला। उसके बाद लोगों के समझाने पर परिजन माने।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के देवर का आरोप था कि 21 अक्तूबर उसकी भाभी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसने भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में धनघटा थाने पर केस दर्ज हुआ था। विपक्षी भी साजिशन उसके विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज करा दिए। इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए थाने की एक महिला पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर आई थी। जिला अस्पताल में पुरुष लैब टेक्नीशियन एक्सरे करने जा रहे थे, जबकि महिला का एक्सरे महिला टेक्नीशियन से कराया जाना चाहिए था। उसके बाद वे लोग बिना एक्सरे के बाहर आ गए। उसी दौरान साथ में आई महिला पुलिस कर्मी केस खत्म कराने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करने लगी। जिस पर एतराज जताया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक हंगामा चला। लोगों की भीड़ जुट गई। काफी संख्या में लोग बीडीओ बनाने लगे तो महिला पुलिस कर्मी ने यूनिफॉर्म पर लगी नेम प्लेट हटा दी। काफी देर बाद लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।