{"_id":"57a77c4e4f1c1b2f1a2b9227","slug":"after-performing-home-guard-lucknow-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर होमगार्ड लख्रनऊ वाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर होमगार्ड लख्रनऊ वाना
sant kabir nagar
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश होगमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिशन के बैनर तले सातवें दिन भी जिले भर के होमगार्डाें ने कार्य बहिष्कार जारी रखा और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान होमगार्डों ने समान कार्य के लिए समान वेतनमान तथा नियमित काम दिए जाने की मांग की। इसके बाद होमगार्ड कई टुकड़ियों में बंटकर लखनऊ रवाना हुए। सोमवार से वे लोग अनशन शुरू करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में रविवार को होमगार्ड कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम चरण में एक से सात अगस्त तक धरना-प्रदर्शन का कार्य किया गया। सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो होमगार्डों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिलाया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद सपा मुखिया अपना वादा भूल गए। ऐसे में होमगार्डों को धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा।
आठ अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होमगार्ड लखनऊ पहुंच रहे हैं और सोमवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष होमगार्ड अनशन की शुरूआत करेंगे। जिसमें भाग लेने के लिए जिले से बड़ी संख्या में होमगार्ड लखनऊ रवाना हो रहे हैं। लखनऊ में अनशन के साथ ही मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया जाएगा। इस दौरान विनय कुमार, संतोष कुमार दुबे, अयोध्या प्रसाद, संजीव कुमार, श्यामलाल, भानू प्रसाद, चंद्रदेव यादव, प्रदीप कुमार यादव, जगदीश यादव, जग्गन यादव आदि उपस्थित रहे।