फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Commissioner visited the flood-affected village of Dholbaja and listened to the grievances of the affected people.

Sant Kabir Nagar News: बाढ़ प्रभावित गांव ढोलबजा पहुंचे कमिश्नर, पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

Wed, 26 Aug 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner visited the flood-affected village of Dholbaja and listened to the grievances of the affected people.
धनघटा। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को धनघटा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव ढोलबजा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनीं। इसके बाद बाढ़ से हुई तबाही का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाढ़ से कटे गायघाट दक्षिणी मार्ग को भी देखा। ढोलबजा में बाढ़ पीड़ितों ने मंडलायुक्त का विभिन्न समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ से तबाही रोकने के लिए गांव के निकट गुजरने वाली टू-लेन सड़क पर एक पुलिया का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। क्योंकि पुलिया के निर्माण से बाढ़ हटने पर पानी निकलने का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि भौवापार में बिजली नहीं आ रही है। मंडलायुक्त ने शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। गुनवतिया से साधु की कुटी तक जाने वाली सड़क बाढ़ के कारण जगह-जगह टूट गई है। उसका निर्माण किए जाने का निर्देश कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से फसलें जहां नष्ट हो गई हैं वहीं घर में रखे खाद्यान समेत अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने का भरोसा दिया। इस दौरान डीएम आलोक कुमार, एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed