{"_id":"6a8def386560738dc40efcf7","slug":"fir-registered-over-allegations-of-threatening-phc-staff-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156106-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएचसी कर्मियों को धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएचसी कर्मियों को धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के परसा झकरिया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद सलीम ने अमहवा निवासी एक व्यक्ति पर तहरीर देकर स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहां मौजूद अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके उनको प्रताड़ित करने की बात कही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के ग्राम परसा झकरिया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद सलीम ने मुकेश यादव निवासी अमहवा पोस्ट परसा झकरिया के खिलाफ दुधारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्टाफ के साथ अभद्रता की गई।
वहां मौजूद अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके उनको प्रताड़ित किया गया तथा अस्पताल बंद होने के बाद वहां रहने वाले परिवार से पैसा वसूली के लिए दबाव बनाया गया। कैंपस से बाहर निकलने पर मारने-पीटने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा को दी गई तहरीर में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आरोप लगाया कि मुकेश एक हफ्ते से वहां मौजूद डाॅक्टर ममता सिंह एवं स्टाफ नर्स लक्ष्मी गौतम को प्रताड़ित कर रहा है। वहां मौजूद प्रियंका कनौजिया एवं उनके पति अभिषेक सिंह द्वारा रात्रि निवास के दौरान अस्पताल बंद होने पर अस्पताल में पहुंचकर उनको डराता और धमकाता है।
विज्ञापन
आलोक सिंह एलए, एलटी शशिकांत यादव, राजकुमार वर्मा फार्मासिस्ट तथा डॉक्टर सलीम सहित समस्त पुरुष स्टाफ को गालियां देता है। 24 अगस्त को प्रियंका कनौजिया व डॉक्टर सलीम के साथ अस्पताल परिसर में अपमानित किया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी मुकेश यादव निवासी अमहवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।त