फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration removed pillars from the road

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने हटवाए रास्ते से पिलर

Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administration removed pillars from the road
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसुरी में चल रहे कब्रिस्तान और परंपरागत मार्ग का विवाद रविवार को प्रशासन की सूझबूझ से सुलझ गया। दोनों पक्ष पुरानी परंपरा मानने के लिए तैयार हो गए। एक पक्ष ने दोनों पिलरों को हटा दिया।
विज्ञापन

पर्व समाप्त होने के बाद राजस्व टीम पैमाइश करके कब्रिस्तान मार्ग का सीमांकन करेगी। एडीएम और एएसपी ने दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति व्यवस्था में सहयोग की बात कही। इस दौरान विवादित स्थल पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। ग्राम कुरसुरी गांव के पश्चिम में कब्रिस्तान है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एक पक्ष के लोगों ने मार्ग पर दो पिलर खड़ा कर दिया था। इस पर दूसरे पक्ष ने एतराज किया। उनका कहना था कि इस मार्ग का वे मूर्ति विसर्जन और खेत में जाने के लिए प्रयोग करते हैं। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों ने तीन दिन पूर्व एडीएम से मिलकर मामले के निस्तारण की मांग की थी। रविवार को पुलिस फोर्स व राजस्व की टीम पहुंची। एसओ हरेश तिवारी ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की। उनके समझाने के बाद दोनों पक्ष मान गए।
मार्ग पर बनाए गए दोनों पिलर को हटा दिए जाने से मार्ग खाली हो गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद यह निर्णय हुआ कि त्योहार के बाद राजस्व टीम पैमाइश करके कब्रिस्तान मार्ग का सीमांकन कर देगी।
बाद में एडीएम जय प्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। एडीएम ने कहा की किसी कीमत पर नई परंपरा लागू नहीं होने दी जाएगी। पर्वों में किसी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं होगी।

शांति व्यवस्था में खलल डालने वाला कोई भी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। गंवई राजनीति के चक्कर में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आपसी सामंजस्य और सौहार्द के साथ दोनों पक्षों को रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed