फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration and police teams should resolve revenue related disputes

Sant Kabir Nagar News: राजस्व से जुड़े विवाद प्रशासन और पुलिस की टीमें निपटाएं

Sat, 25 Apr 2026 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Administration and police teams should resolve revenue related disputes
मेंहदावल में फरियाद सुनते अ​धिकारी। संवाद
संतकबीरनगर। जिले के थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पदाधिकारियों ने फरियाद सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। महुली थाना में पांच मामले आए, पांचों निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में एसडीएम धनघटा की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसडीएम रविकांत चौबे ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि विलंब से मिला न्याय पीड़ितों के लिए लाभकारी नहीं होता।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व से जुड़े विवाद के मामले में पुलिस और राजस्व कर्मियों के संयुक्त प्रयास से ही मामले को निपटाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा, एसएसआई संजय सिंह, परवेज अहमद मौजूद रहे। मेंहदावल थाने पर एसआई राकेश कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस की सुनवाई की गई। इसमें पुलिस विभाग से संबंधित दो मामले तथा राजस्व से संबंधित छह मामले आए। मौके पर पुलिस से संबंधित दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed