फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused wanted under the Gangster Act arrested with 400 grams of cannabis.

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted under the Gangster Act arrested with 400 grams of cannabis.
संतकबीरनगर। बेलहर कला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहर कला पुलिस टीम दरही घाट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित राज जायसवाल निवासी मोतीनगर वार्ड नंबर 22, खलीलाबाद को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके खिलाफ बेलहर कला थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के साथ ही 400 ग्राम गांजा बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक राज जायसवाल के खिलाफ बेलहरकला थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed