फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused summoned in Rs 15 lakh cheque bounce case

Sant Kabir Nagar News: 15 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी तलब

Fri, 27 Mar 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused summoned in Rs 15 lakh cheque bounce case
संतकबीरनगर। सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत ने सात लाख 80 हजार व सात लाख 320 हजार रुपये सहित कुल पंद्रह लाख रुपये के दो चेक बाउंस मामले में आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता को 24 अप्रैल 2026 को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुरानी तहसील निवासी योगेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत नाथनगर प्रो. सनी साइकिल स्टोर निवासी आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता से जान पहचान थी। आरोपी ने अपने मकान को 15 लाख रुपये में उसको बेचने की बात कही। उसने आरोपी की बात पर विश्वास करके आरोपी को 15 लाख रुपये दे दिए और मकान का बैनामा करने को कहा तो आरोपी मकान का बैनामा करने में हीलाहवाली करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी से कहा कि मकान बैनामा नहीं कर रहे हैं तो उसके रुपये ही दे दीजिए। उसके बार बार कहने आरोपी ने उसको 15 अगस्त 2025 को 7,80000 रुपये व 6 अक्टूबर 2025 को 7,20000 रुपये सहित कुल पंद्रह लाख रुपये का चेक दिया। जिसे खाते में 28 अक्टूबर 2025 को जमा किया। 29 अक्टूबर 2025 को उसे जानकारी मिली कि उक्त दोनों चेक बैंक से बाउंस हो गया है। इस मामले में सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत ने सुनवाई के उपरांत थाना कोतवाली आरोपी को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed