{"_id":"6a7376cde8f8aa31d409c466","slug":"accused-of-making-lewd-remarks-apprehended-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155065-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फब्तियां कसने के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फब्तियां कसने के आरोपी को पकड़ा
Wed, 05 Aug 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने और अश्लील गीत गाकर उन्हें परेशान करने के आरोप में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रविचंद्र कुमार (26) निवासी दुघरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार महिला उपनिरीक्षक संगीता विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुघरा के पास एक युवक महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील गीत गा रहा है और उन पर फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने व्यवहार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा।
पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।