फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of auctioning second land, 5.50 lakh seized

Sant Kabir Nagar News: दूसरी भूमि का बैनामा करने का आरोप, 5.50 लाख हड़पे

Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of auctioning second land, 5.50 lakh seized
संतकबीरनगर। मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने एक जमीन दिखाकर दूसरी जमीन का बैनामा कराने की कोशिश करने और इसके नाम पर 5.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मोहउद्दीनपुर निवासी जयहिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान बनवाने के लिए जमीन खरीदने के सिलसिले में उसकी मुलाकात धौरहरा निवासी खुर्शीद हुसैन से हुई। आरोप है कि खुर्शीद हुसैन उसे धौरहरा स्थित जमीन दिखाकर उसे अपनी जमीन बताया और पसंद आने पर उसी का बैनामा करने की बात कही।
विज्ञापन

जमीन का सौदा तय होने के बाद खुर्शीद हुसैन ने मोबाइल के माध्यम से पहले एक लाख और फिर 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद 17 जुलाई को रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार होने से एक दिन पहले चेक के माध्यम से तीन लाख नौ हजार रुपये और रजिस्ट्री के दिन 81 हजार रुपये नकद लिए गए। इस तरह कुल 5.50 लाख रुपये आरोपी को दिए गए।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के दौरान जिस जमीन को दिखाया गया था, उसके बजाय दस्तावेज में अन्य गाटा संख्या दर्ज की जा रही थी। दस्तावेज की जांच और जमीन के हिस्से की जानकारी लेने पर जयहिंद को पता चला कि दस्तावेज में दर्ज जमीन का रकबा उसकी बताई गई जमीन से काफी कम था। इस पर उसने बैनामा कराने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उस समय रकम वापस करने और दस्तावेज तैयार कराने में खर्च हुए रुपये भी लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में रुपये वापस नहीं किए। कई बार फोन और मौके पर रकम मांगने पर कथित तौर पर धमकी दी गई कि पैसा भूल जाओ, वरना घर की महिलाओं से छेड़खानी का प्राथमिकी दर्ज कराकर परेशान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed