फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accountant accused of snatching mobile and cash

Sant Kabir Nagar News: लेखपाल ने लगाया मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Accountant accused of snatching mobile and cash
धनघटा। धनघटा तहसील में कार्यरत लेखपाल ने क्षेत्र के एक गांव के युवक पर मारने-पीटने और नकदी तथा मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस एक नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धीरेश शुक्ल पुत्र स्वर्गीय इंद्रभान शुक्ल निवासी बेतियाहाता गोरखपुर ने बताया कि वह धनघटा तहसील में लेखपाल हैं। चार नवंबर को समोगर गांव में सरकारी कार्य करके शाम को लौट रहे थे।
विज्ञापन

भक्ता गांव के करीब राम जानकी मार्ग पर मुंडेरा शुक्ला के प्रभाकांत शरण मिश्रा उर्फ आकाश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अलख मिश्रा अपने कुछ सहयोगियों के साथ आ गए। उनकी बाइक को जबरन रोक दिया। लाठी-डंडे से लैस आरोपियों ने मारने-पीटने की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेख से भरा बैग ले लिया। जेब में रखा मोबाइल तथा 2200 रुपये भी निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गला कस कर उसे मारने का धमकी दी। रास्ते से आ जा रहे लोग बीच-बचाव किया तो आरोपी भागे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed