{"_id":"6aac2db06f5fbfb55b08f1ac","slug":"people-in-mehdawal-facing-traffic-jams-due-to-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157465-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण के चलते मेंहदावल में जाम से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण के चलते मेंहदावल में जाम से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
मेंहदावल कस्बे में लगा जाम-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को लोगों को सड़क जाम की समस्या से गुजरना पड़ा। समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कोरम पूर्ति कर रहे हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। मेंहदावल नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण करते हुए सड़कों को अपने कब्जे में ले रखा है। हालत यह है कि नगर पंचायत का अंजहिया बाजार, चौक बाजार, नायक टोला, मां नगर वाली मार्ग, बरतनहिया बाजार, लोहा मंडी, बहवोलिया, उत्तर पट्टी, सीएचसी तिराहा, टडवरिया चौराहा समेत कई स्थानों पर अतिक्रमण का बोलबाला है।
इसका नतीजा यह है कि बृहस्पतिवार को अंजाहिया बाजार में सड़क जाम के कारण लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। दिन प्रतिदिन कस्बे में अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन अपने ही आदेश का पालन लोगों से नहीं करा पा रहा है।
जब नगर का व्यक्ति मकान निर्माण के समय नगर पंचायत से भवन प्रारूप प्राप्त करता है तो उसे नाली से पांच फुट पीछे होकर निर्माण का निर्देश प्रारूप पर अंकित किया जाता है लेकिन नगर में नाली से पांच फुट दूर निर्माण कराने की जगह लोग नाली की दीवार पर ही निर्माण करा कर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है लेकिन नगर की मुख्य सड़क अतिक्रमण की चपेट में है यह मामला संज्ञान में है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई अवश्य की जाएगी।