{"_id":"6aac2e7520bb77ab0707fa28","slug":"vishwakarma-jayanti-celebrated-with-faith-and-reverence-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157483-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आस्था और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आस्था और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा पुत्र भगवान विश्वकर्मा की जयंती आस्था और श्रद्धा के साथ बृहस्पतिवार को मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका कार्यालय, बिजली निगम सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विश्वकर्मा भगवान के चित्र को रखकर विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-पाठ कर सम्पन्न हुआ। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। वाहनों की पूजा पाठ हुई।
जिला मुख्यालय पर हाइडिल, पुलिस विभाग के शस्त्रागार के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर देवशिल्पी विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। सनातन धर्म के अनुसार भगवान ब्रह्मा की सातवीं संतान के रूप में भगवान विश्वकर्मा का कन्या संक्रांति के दिन अवतरण हुआ माना जाता है।
मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने महलों हथियारों और सिंहासनों का निर्माण किया था। इसलिए भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकार कहा जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न कामों से जुड़े लोगों ने अपने वाहन, मशीन और औजार आदि की उपासना की। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में पंपों, वाहनों और औजारों का पूजा हुआ। बिजली निगम के खलीलाबाद उप केंद्र पर पूजा पाठ हुआ।