फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aasha worker protest related news

Sant Kabir Nagar News: पारिश्रमिक के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Dec 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
aasha worker protest related news
बेलहर कलां बीपीएम कार्यालय पर मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पारिश्रमिक के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- ब्लॉक लेखा प्रबंधक के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर हंगामा किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ब्लॉक लेखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की।
इस बीच पहुंचे प्रभारी अधीक्षक ने आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता शांत हुई।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्लॉक लेखा प्रबंधक का स्थानांतरण हो गया है। इसके बाद भी वहां जमी हुई है। उनके इस रवैये के कारण आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

इस बीच कुछ लोगों ने ब्लॉक लेखा प्रबंधक का घेरे रखा। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार राव आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराते हुए कहा कि जल्द ही सभी लोगों का पारिश्रमिक का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ ब्लॉक लेखा प्रबंधक रेनू का कहना है कि मेरे स्तर से भुगतान में कोई देरी नहीं की जा रही है। इस दौरान अनीता देवी, इंद्रावती मिश्रा, ममता पांडेय, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में आशा व आशा संगिनी मौजूद रहीं।
आशा कार्यकर्ता व संगिनी ने बीपीएम का किया घेराव
बेलहर। पारिश्रमिक का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों ने सोमवार को बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय में तालाबंदी भी की। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि आठ दिसंबर तक भुगतान नहीं किया गया तो नौ दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आशा कर्मचारी यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सत्यभामा पांडेय, माया देवी, विमला देवी, चित्रकला, बिंदु मिश्रा, नीलम पाठक, आशा पांडेय, माधुरी, सरिता, रंजना मौजूद रहीं।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed