फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aanganbadi workers protested

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers protested
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती आगनवाड़ी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा।

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सुबह दस बजे धरने पर बैठीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ महिला दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और आंगनबाड़ी को न्यूनतम 18 हजार और सहायिका को न्यूनतम नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति दी जाए। स्कूलों की तरह ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया जाए, यदि ऐसा संभव न हो तो अवकाश अवधि के बदले एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। अन्य कर्मचारियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को भी ग्रेच्युएटी, पेंशन आदि का लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो दूसरे चरण में लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में इंद्रावती चौधरी, विंद्रावती देवी, आरती, परमशीला, निर्मला, रूनमती, दुर्गावती, कमलावती मौर्या, शुक्लावती, सुभावती, गायत्री, उर्मिला देवी, जीतराजी देवी, बासमती, उर्मिला, अशोक आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed