फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aam Aadmi Party workers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers demonstrated
शहर में प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
-मणिपुर की घटना पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर रविवार को समय माता मंदिर से मेंहदावल बाईपास तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी जनक प्रसाद व जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता समय माता मंदिर के पास एकत्र हुए। वहां से मेंहदावल बाईपास तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। मणिपुर पिछले करीब दो महीने से जल रहा है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 60,000 से अधिक लोग विस्थापित एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। ऐसे में मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान निवर्तमान जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, रजवंत यादव, आबिद अली, ब्रह्मदेव सिंह, अजय नारायण मिश्र, जुनैद अहमद सिद्दीकी, विपुल पांडेय, अरविंद यादव, अखिलेश पांडेय, डॉ. जी.के. सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed