{"_id":"5fb403a78ebc3e9bd5062f83","slug":"a-youth-denied-for-marrige-after-rape-khalilabad-news-gkp3735039109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो मुकरा
विज्ञापन

गांव और थाने में कई बार हुई पंचायत मगर युवक शादी करने को नहीं हुआ तैयार
पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। ननिहाल में रह रही एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हुई और शादी का दबाव बनाई तो युवक मुकर गया। पीड़िता ने धनघटा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज किया।
गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती करीब एक साल से धनघटा क्षेत्र में अपने मामा के घर रह रही थी। आरोप है कि मामा के गांव का रहने वाला 26 वर्षीय आरोपी युवक ने करीब छह महीने पूर्व उससे संपर्क बनाया। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फांसने के बाद शादी करने का झांसा दिया। इस बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई और शादी के बारे में बात करने लगी तो टाल-मटोल करने लगा। इसको लेकर मामा के गांव और थाने स्तर पर कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी युवक शादी करने को राजी नहीं हुआ। आरोपी युवक के शादी करने से मुकर जाने पर युवती परेशान हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।