फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man jumped into the Rapti River from the Karmani Bridge, and could not be traced.

Sant Kabir Nagar News: करमैनी पुल से राप्ती नदी में युवक ने लगाई छलांग, नहीं हो सकी तलाश

Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the Rapti River from the Karmani Bridge, and could not be traced.
पुल से युवक के कूदने के बाद मौके पर जमा भीड़ । संवाद
मेंहदावल। कैंपियरगंज और मेंहदावल की सरहद पर स्थित राप्ती नदी पर बने करमैनी पुल से रविवार को सुबह आठ बजे एक युवक बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पहले मछली पकड़ रहे मछुआरों और फिर एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू किया, लेकिन उसका का पता नहीं चला। जबकि बाइक मौके पर खड़ी मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने करमैनी पुलिस चौकी पर राप्ती नदी में एक युवक के कूदने की सूचना दी। पुलिस टीम एनडीआरएफ की मदद से दिन भर युवक की तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। वहीं पुल पर खड़ी बाइक के आधार पर नदी में छलांग लगानेे वाले युवक की पहचान जयहिंद यादव (25) पुत्र संतराम, निवासी शिवपुर करमहवा थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे युवक के पिता संतराम यादव और भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

नौकरी न पाने के कारण अवसाद ग्रसित हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed