{"_id":"68a8b8dc13b6a677c3065b81","slug":"a-week-ago-a-snake-bit-her-now-the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137339-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह पूर्व सांप ने डंसा, अब विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह पूर्व सांप ने डंसा, अब विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
ममता की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता को एक सप्ताह पूर्व सांप ने भी डसा था। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतका का लगभग छह माह पूर्व विवाह हुआ था।
पुलिस के अनुसार बालूशासन गांव निवासी मिथुन की शादी छह माह पूर्व बेलहरकला थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी ममता से हुई थी। मिथुन ने बताया कि उनकी पत्नी ममता को 15 अगस्त को आंगन में कुछ काम करने के दौरान किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके चलते वह 17 अगस्त तक जिला अस्पताल में भर्ती थी। उसके बाद भी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी, वह हमेशा यही कहती थी कि शरीर में जलन हो रहा है। जिसके चलते उसी दिन वह अपने मायके बनौली चली गई थी। जहां उसका उपचार हो रहा था।
मिथुन ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपनी पत्नी ममता को लेकर घर आया और इसके बाद वह करैली चौराहे पर सामान लेने चला गया। उनकी मां राजकला तथा भाई सुनील बाहर गए थे और पत्नी घर में अकेली थी। देर शाम जब सुनील घर लौटा तो उसने देखा की घर के पीछे टीनशेड में ममता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सीओ अजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।