{"_id":"65d3a941245c080a0e0287a4","slug":"a-teenager-who-went-to-buy-goods-from-a-shop-was-assaulted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110034-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकान से सामान लेने गई किशोरी के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकान से सामान लेने गई किशोरी के साथ मारपीट
Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के गागरड़ाड गांव का मामला, केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के गागरड़ाड गांव में दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया।
एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि गागरगार निवासी सुभावती ने तहरीर में बताया है कि 16 फरवरी को सुबह आठ बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री रोशनी गांव में दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी गांव के विपक्षी दुर्गा प्रसाद बच्चों के झगड़े को लेकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। रोशनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया। विपक्षी उसे अब भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दुर्गा प्रसाद के विरूद्ध केस दर्ज करके घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।