फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A mad man stabbed two sisters

Sant Kabir Nagar News: सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मारा चाकू

Sat, 17 Jan 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A mad man stabbed two sisters
- युवतियों ने छेड़छाड़ का किया विरोध, एक की पीठ पर और एक हाथ में लगा है चाकू
विज्ञापन

-धनघटा क्षेत्र के पौली बाजार में शनिवार की शाम की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के पौली बाजार में शनिवार की शाम एक सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को चाकू मार कर घायल कर दिया। उसके बाद भाग गया। घायल दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महुली क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी दो बेटियां एक 20 वर्ष और दूसरी 17 वर्ष पौली बाजार में आधार कार्ड संशोधन कराने जा रही थीं। जब कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर वे पहुंचीं तो एक गांव निवासी युवक ने दोनों लड़कियों को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इसके साथ ही दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। लड़कियों ने जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक बेटी के पीठ में और दूसरी बेटी के हाथ में चाकू लगा है। इसके बाद युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बेटियों ने इसकी जानकारी दी तो वह लोग अस्पताल पहुंचे। महिला ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। धनघटा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed