फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   High voltage from new transformer; woman dies.

Sant Kabir Nagar News: नए ट्रांसफाॅर्मर से हाई वोल्टेज, महिला की मौत

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
High voltage from new transformer; woman dies.
बेलहर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरिया के राजस्व गांव बसहियां में शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद हाई वोल्टेज आने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, हाई वोल्टेज के कारण गांव के करीब 115 घरों में फ्रिज, पंखा, कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। जानकारी के अनुसार, बसहियां गांव में शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक हाई वोल्टेज विद्युत आपूर्ति होने लगी। इसी दौरान करोड़ा देवी (61) पत्नी दयाराम पंखा चालू करने गईं। तभी वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाई वोल्टेज आने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली का वोल्टेज बढ़ने से करीब 115 घरों में फ्रिज, पंखा, कूलर और अन्य बिजली के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर हाई वोल्टेज आपूर्ति के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed