फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A case has been filed on the court's order in the matter of embezzling money by taking a loan

Sant Kabir Nagar News: लोन कराकर रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed on the court's order in the matter of embezzling money by taking a loan
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित कर्मदेव निवासी सुक्खीपुर थाना महुली ने बताया कि वह पीडब्लूडी विभाग में रोड रोलर पर क्लीनर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के ग्राम परेवा पिपरपाती मुस्तकहम थाना लालगंज निवासी सुरेश कुमार उनके पूर्व परिचित हैं। उसने कुछ व्यापार करने की बात की और कहा कि बैंक से लोन भी करा देंगे। वह उनके सरकारी कर्मचारी होने का हवाला देकर व्यापार का देखभाल और दोनों लोगों के हिस्सेदारी की बात किया। मामला तय होने के बाद वह उनसे कई कागजात पर हस्ताक्षर बनवाए तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि ले लिए। सुरेश कुमार उनको कभी बैंक में नहीं ले गया और उनके नाम से 5 फरवरी 2022 को एचडीएफसी बैंक से 5,27,576 रुपये का ऑनलाइन लोन करा लिया।
विज्ञापन

लोन के रुपये में से 3.90 लाख रुपये अपने खाते में 7 फरवरी को स्थानान्तरित करा लिया। इसके बाद सुरेश कुमार उनके नाम से दूसरा आईसीआईसीआई बैंक से 10 मई 2022 को ऑनलाइन चार लाख रुपये लोन स्वीकृत कराकर उसमें भी दो लाख रुपये अपने खाते में 11 मई स्थानान्तरित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनको उक्त लोन के बारे में पता चला तब सुरेश कुमार से पूछताछ किए तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह सब रुपये जमा करवा देगा। इसके बाद 100 रुपये के स्टांप पर लिखा पढ़ी हुई। इसके बाद भी सुरेश कुमार आज तक कोई रुपये नहीं दिया और न ही लोन के खाते में जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed