फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हंगामे के बीच सात करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव पारित

हंगामे के बीच सात करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव पारित

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड सांथा के ब्लॉक सभागार में सोमवार को हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक काफी हंगामेदार रही। ब्लॉक प्रमुख समर्थकों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दो बार तीखी झड़प भी हुई। जिसको क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद ने समझाबुझाकर शांत कराया। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए सात करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शहरूनिशां ने किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी कांत ने कहा कि वह विकास के मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के साथ ही रहेंगे। सदन में मौजूद ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों द्वारा मनरेगा के तहत काम कराए जाने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा आप सभी सम्मानित सदस्य मामले की लिखित शिकायत उपलब्ध कराए, इसकी जांच करवाकर भुगतान करवा देंगे। बीडीओ केके मिश्र ने कहा कि मनरेगा में एफटीओ के कारण ही भुगतान नहीं हो पा रहा है। सदन की कार्रवाई के शुरुआत में ही बैठक की पिछली कार्रवाई ब्लॉक एकाउंटेंट ने शुरू किया तभी क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश कुमार चौधरी, तवस्सिर हुसेन, लड्डन चौधरी समेत कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पिछली कार्रवाई की पहले पुष्टि की जाने की मांग की। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की ओर से कहां-कहां कितनी पुलियां निर्मित हुई है और अन्य कितने कार्य कराए जाने और कितने का भुगतान हुआ है और कितना अभी भी बकाया बना हुआ है। इसको सदन को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए। इस पर जेई आरईएस चुप हो गए। सदन में खंड विकास अधिकारी ने नए प्रस्ताव में सात करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्ययोजना में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत को पांच करोड़ 54 लाख 78 हजार, क्षेत्र पंचायत को एक करोड़ नौ लाख 32 हजार रुपये व राज्य वित्त के तहत 18 लाख 28 हजार, बीआरजीएफ के तहत 19 लाख 61 हजार रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ताबिश खां, सांसद प्रतिनिधि सेतुभान राय, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ चौबे, जिला पंचायत सदस्य जहीर खान, विनोद पांडेय, सतीश चंद्र मिश्र, दयाशंकर उपाध्याय, देवेंद्र यादव, श्यामधर, हबीर्बुरहमान, अबर्दुरहमान ऊर्फ भोला, अजीत निषाद समेत सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed