{"_id":"66-97197","slug":"Sant-kabir-nagar-97197-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मांगी रंगदारी रिश्तेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से मांगी रंगदारी रिश्तेदार गिरफ्तार
Sant kabir nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शातिर चंदन के नाम पर डॉक्टर से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले छात्र को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संत कबीरनगर का रहने वाला आरोपी डॉक्टर का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने फेक आईडी पर सिमकार्ड देने वाले दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। रविवार को एसपी सिटी ने घटना का खुलासा किया।
एसपी सिटी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर अशोक शुक्ल का कैंट के दाउदपुर में शंकर नेत्र एवं मैटरनिटी क्लीनिक है। 15 अक्टूबर को उनके पास मोबाइल नंबर 9918268366 से फोन आया। फोन करने वाले अपना नाम चंदन सिंह बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने और पुलिस को बताते पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन क्लीनिक के सामने स्थित पान की दुकान पर डॉक्टर के नाम से धमकी देने वाले ने पत्र भेजा। उसने रुपये पान की दुकान पर रखने को कहा। डॉक्टर ने मामले की जानकारी एसएसपी आरके भारद्वाज को दी थी। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने सिमकार्ड बेंचने वाले दुकानदार अजय कुमार गुप्ता को संतकबीरनगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जानकारी मिली कि सिमकार्ड खलीलाबाद सुगर मिल के पास रहने वाले सुमित त्रिपाठी ने खरीदा है।
वह गोरखनाथ क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने रंगदारी मांगने की बात कबूली। उसके पास से सिमकार्ड और मोबाइल मिला है। सुमित डॉक्टर अशोक शुक्ल का रिश्तेदार भी है। दुकानदार अजय गुप्ता के साथ पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।