{"_id":"66-53647","slug":"Sant-kabir-nagar-53647-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन का खिताब मिलते ही खिल उठा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन का खिताब मिलते ही खिल उठा चेहरा
Sant kabir nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। तीन दिनों तक चले 15वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियनशिप का खिताब हासिल करने वाली छात्राओं के चेहरे खिताब पाते ही खिल उठे। वे अब स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं। छात्राओं ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी बातें बखूबी बयां की।
पीबी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रीतू जैब्लीन, डिस्कस और गोला क्षेपण में प्रथम स्थान हासिल करते हुए व्यक्तिगत चैंपियन घोषित हुईं हैं। रीतू का कहना है कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार मंडल चैंपियन हो रही हैं। अब वह स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनोें को दिया है।
एचआर इंटर कालेज की छात्रा रूबी चौरसिया 800, 1500 और 3000 की दौड़ प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन बनी हैं। ये जूनियर वर्ग में लगातार पिछले तीन वर्षों से मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी होती आ रही हैं। उनका कहना है कि घर वालों के सहयोग और व्यायाम शिक्षक के निर्देशन में स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में स्थान हासिल करेंगी।
विज्ञापन
पीबी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा अनीता भट्ठ डिस्कस थ्रो में प्रथम व हॉफ स्टेप में तीसरे स्थान पर रहीं। अनीता का कहना है कि उनकी रुचि डिस्कस में ज्यादा है। वह पिछले दो वर्षों से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं। आगे मंडलीय खेलों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं।