{"_id":"66-53508","slug":"Sant-kabir-nagar-53508-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर अधेड़ को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया मांगने पर अधेड़ को किया लहूलुहान
Sant kabir nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या चौराहे पर गुरुवार को कुछ लोगों ने मकान का किराया मांगने पर एक अधेड़ को बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित को घायलावस्था में लोग कोतवाली लाए। जहां से पुलिस ने उपचार के लिए उसे सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
दुबौली गांव निवासी 55 वर्षीय रामचंदर खलीलाबाद के रामनगर मोहल्ले में मकान बनवाए हैं। जबकि वे मड़या में विशाल राय के घर पर रहते हैं। रामनगर में स्थित अपने मकान को किराए पर दिया है। रामचंदर का आरोप है कि मकान का किराया मांगने पर उसे मड़या चौराहे पर कृष्णकांत दूबे अपने बेटे आलोक दूबे और गौरव दूबे के साथ मिलकर लाठी, डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। पिटाई से पीड़ित का सिर फूट गया । पीड़ित ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी। मौके पर मौजूद रहे एसपी रामपाल ने पीड़ित को अस्पताल भेजवाया। एसपी ने कहा कि इस मामले में मारने पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाल को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।