{"_id":"66-53429","slug":"Sant-kabir-nagar-53429-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की जांच करेंगे एसडीएम
Sant kabir nagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब जो भी विद्यालय परीक्षा केंद्र बनेंगे वह एसडीएम की रिपोर्ट पर ही बनेेंगे। डीएम ने 110 विद्यालयों की सूची पर तीनों एसडीएम से जांच कर जल्द रिपोर्ट मांगी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मुताबिक डीआईओएस ने डीएम को 110 विद्यालयाें को परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति मांगी थी। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 30272 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 28780 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछली बार जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था उन्हीं विद्यालयों को फिर से परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति मांगी गई है। डीएम राजेश कुमार ने तीनोें तहसीलोें के एसडीएम को विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है। सत्यापन में विद्यालयों में पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए कुर्सी, मेज और मुख्य सड़क से परीक्षा केंद्र की दूरी आदि की जांच होनी है। बता दें के बोर्ड ने पहले ही छह विद्यालयों को डिबार घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) उमानाथ का कहना है कि डीएम ने सूची ले ली है और उसकी जांच एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम जब अपनी रिपोर्ट देंगे उसके बाद ही विद्यालयों को केंद्र बनाने की कार्रवाई की जाएगी।