{"_id":"66-53133","slug":"Sant-kabir-nagar-53133-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो न होने पर कट सकता है मतदाता सूची से नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो न होने पर कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Sant kabir nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेेंहदावल/संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहदावल पर आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मतदान करने के अधिकार की सुरक्षा के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। मतदाता सूची में फोटो चस्पा करवाने के लिए बीएलओ अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
उन्होेंने कहा कि निर्वाचन कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मतदान प्रत्येक वयस्क नागरिक का कर्तव्य और अधिकार है। कई चरणों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद भी अनेक मतदाताओं का फोटो सूची पर चस्पा नहीं हो सका है। उप जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिन मतदाताओं के फोटो अभी तक बीएलओ के पास उपलब्ध नहीं हो सके हैं, उन्हें मतदाता मेले में पहुंच कर फोटो उपलब्ध करवाना चाहिए अन्यथा सूची से नाम कटने की संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कसबे के अंजहिया बाजार, बहबोलिया, नायक टोला, बारागद्दी होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तख्तियां ले रखी थी तथा ‘जागो मतदाता जागो’ के नारे से कस्बा गूंज रहा था। इस अवसर पर तहसीलदार इंद्रभान तिवारी, निर्वाचन रजिस्टार रामबचन शर्मा, बालकेश चौरसिया, विश्वनाथ, हरिगोविंद पांडेय, संजय गांधी, शरदेंदु पांडेय, लक्ष्मीशंकर सिंह, राजेश पांडेय, शेषदत्त त्रिपाठी, इमान करीम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।