फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान मिला: बलराम

जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान मिला: बलराम

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलराम यादव नियुक्ति के बाद पहली बार जनपद पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यादव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टशेन पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ता अवध एक्सप्रेस से पहुंचे जिलाध्यक्ष बलराम यादव का बारी-बारी से स्वागत किए। इसके बाद बलराम यादव ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जोरदार स्वागत से अभिभूत बलराम यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरा करेंगे। जिसका परिणाम सामने आएगा। पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। बलराम यादव का स्वागत करने पहुंचे पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि आज राजनीति की दिशा में कारपोरेट का दबदबा है। ऐसे समय में भाजपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ता को पहचान देकर सच्चे लोकतंत्र की रक्षा की है। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं दुर्गा राय ने बलराम को सच्चा कार्यकर्ता बताया। शरद त्रिपाठी ने कहा कि बलराम यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी विजय हासिल करेगी। स्वागत करने वालोें में दिनेश पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यदुवंश, बुलबुल सिंह, राजेश सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, पवन तिवारी, राकेश मिश्र, अश्वनी गुप्त, आनंद त्रिपाठी, भरतलाल गुप्त, गिरिजा यादव, रविंद्र तिवारी, सूर्यदेय भारती, प्रहलाद चौधरी, राजेश सिंह, देवेंद्र मिश्र, केके खन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed