{"_id":"66-52708","slug":"Sant-kabir-nagar-52708-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से नीलमणि का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से नीलमणि का इस्तीफा
Sant kabir nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा नेता और धनघटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे नीलमणि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स कर दिया है।
शहर के एक होटल में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में नीलमणि ने कहा कि तीन नवंबर को भाजपा नगर कार्यालय पर कुछ शरारती तत्वों ने पार्टी नीतियों का उल्लंघन करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक और पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से उनका और उनके समर्थकों का कोई संबंध नहीं है। वह उस समय जिले में मौजूद भी नहीं थे लेकिन कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर चुनाव पर्यवेक्षक को गुमराह कर उनको पार्टी से निलंबित करा दिया। उन्होेंने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि भाजपा में गुटबाजी है। उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि काफी विचार के बाद समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। आगे की रणनीति के बारे मेें पूछे जाने पर नीलमणि ने कहा कि समर्थकोें के साथ बैठक जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। नीलमणि के साथ इस्तीफा देने वालों में रामफेर, रामनिवास, दिलीप कुमार, अमरनाथ, रामकेश, पवन कुमार, रामस्वरूप मणि, दिलीप कुमार, राधेश्याम, धनंजय, श्रीकांत, डॉ. रामबचन, भारतेंदु, रामायण प्रसाद प्रधान आदि शामिल रहे।