फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   वेतन व पदोन्नति को लेकर अफसरों से मिले शिक्षक नेता

वेतन व पदोन्नति को लेकर अफसरों से मिले शिक्षक नेता

Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
वेतन व पदोन्नति को लेकर अफसरों से मिले शिक्षक नेता
पदोन्नति, वेतन के लिए डीएम से मिले शिक्षक नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन व वेतन आदि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम व बीएसए से उनके कार्यालय जाकर मिला। शिक्षकों ने अपने पदोन्नति व सत्यापन के बाद भी वेतन व एरियर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और समस्या के अविलंब समाधान की मांग की।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर शिक्षकों ने अवगत कराया कि 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों ने जनपद में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। उनका प्रमोशन किया जाना है। इनमें से अधिकांश शिक्षक सहायक अध्यापक पद पर होते हुए भी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसलिए प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष वरिष्ठता सूची तैयार कर अतिशीघ्र प्रमोशन किया जाना चाहिए। इसके अलावा 68 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े कई शिक्षक अब भी वेतन व एरियर के लिए दौड़ रहे हैं। नवनियुक्त शिक्षकों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों से मिलने के बाद शिक्षकों ने आरोप लगाया कि वेतन की मांग करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा निलंबन की चेतावनी देकर उत्पीड़न किया जा रहा है। पांच माह से बिना वेतन कार्य करने वाले शिक्षकों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अम्बिका देवी, विशिष्ट बीटीसी के दिनेश कुमार शुक्ल, अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन त्रिपाठी, मुरलीधर शुक्ल, सिद्धसागर यादव, रामप्रकाश पांडेय, चंद्रजीत यादव, योगेंद्र यादव, अभिषेक कसौधन, देवेंद्र प्रताप राय, अजय प्रताप चौधरी, अवनीश मिश्र, सरिता पांडेय, ममता पांडेय, प्रियंका त्रिवेदी, मनीषा शर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed