फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छात्र नामाकंन में लगा ब्रेक

चुनाव की भेंट चढ़ गया स्कूलों में छात्रों का नामांकन

Fri, 19 Apr 2019 10:52 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र नामाकंन में लगा ब्रेक
सोशल मीडिया:अज्ञानता को दूर करे राष्ट्रभक्ति जो सिखाए वैसी हो शिक्षा
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन लोकसभा चुनाव की भेंट चढ़ गया है। हर वर्ष अप्रैल माह में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए जागरूक किया जाता था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। चुनाव की व्यस्तता के चलते शिक्षा अधिकारी अब जुलाई माह में नामाकंन के लिए रैली निकालने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाता है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अप्रैल माह में ही सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकाली जाती है। जिसमें स्कूली बच्चें शामिल होते थे और लोगों को अपने बच्चों को स्कूलों में नामांकन के लिए जागरूक करते है। इसके अलावा शिक्षक भी अपने विद्यालय से संबधित गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित करते है। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव के चलते अधिकारी छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया को भूल गए है। इसके अलावा इस बार कुछेक जगह रैली निकाली गई है। अगर यही हाल रहा तो इस बार छात्रों की संख्या बढ़ाने में दिक्कत हो सकती है। वहीं अधिकारी चुनाव की व्यस्तता का हवाला देकर जुलाई माह से रैली निकालने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

19 दिन में मात्र छह हजार हुआ नामांकन
बीएसए कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करे तो एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक 6010 छात्रों का नामांकन हुआ है। विभाग का दावा है कि कक्षा एक में 3614 और कक्षा छह में 2396 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार सर्व शिक्षा अभियान की रैली कुछ ही जगह पर निकली है। वैसे प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन विद्यालय में करा दिया जाए। अगर कुछ कमी रहेगी तो उसके जुलाई में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed