{"_id":"5982160f4f1c1b92218b45f9","slug":"81501697551-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के केवटली निवासी और स्कूल संचालक का शव बुधवार को अजांव चौराहे के पास शीशम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह-सुबह दौड़ लगाने वाले युवकों की सूचना पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस पहुंची। इस मामले में पुलिस ने प्रधान के पति और ससुर समेत तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।रविंद्र चौधरी (50) पुत्र गनपत चौधरी अपने गांव पर ही गनपत प्रसाद रघुपत प्रसाद शिशु विद्यालय नाम से स्कूल संचालित करते थे। वह पिछले कई सालों से रात में स्कूल पर ही सोते थे। मंगलवार रात भी वह अपने दो भतीजे जसवंत और अमित के साथ स्कूल पर सोए थे। भोर में सड़क पर दौड़ लगाने वाले कुछ युवकों ने स्कूल पर सो रहे दोनों भतीजों को रविंद्र चौधरी का शव पेड़ से लटका होने की सूचना दी। धीरे-धीरे अन्य लोग भी जुटने लगे। एएसपी,सीओ और एसओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। रविंद्र के चचेरे भाई झीनक चौधरी उर्फ श्रीराम पुत्र केदारनाथ ने रंजिश में ग्राम प्रधान के पति पवन ओझा पुत्र रामअनुज, रामअनुज पुत्र रामअवध और बब्बू पुत्र दिनेश व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करके पेड़ से शव लटकाने का आरोप लगाया है। इस पर प्रधान पति समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधान पति पवन ओझा और बब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में पेड़ से लटकते शव की स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही है। वैसे शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन