फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   75 people come from forein, 65 screening

विदेश से लौटे 75 लोग, 65 के स्वास्थ्य की हुई जांच

Sat, 21 Mar 2020 07:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
75 people come from forein, 65 screening
विदेश से लौटे 75 लोग, 65 के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन

- सभी पाए गए स्वस्थ, बचे 10 लोगों से स्वास्थ्य विभाग कर रहा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को देखते हुए विदेश से जो लोग लौट रहे है वह स्वास्थ्य विभाग उनके घरों पर दस्तक दे रही है। जिले में अब तक 75 लोग विदेशों से लौटे है। इसमें से 65 लोगों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर जांच की। यह सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग बाहर से यात्रा करके आने वाले लोगों पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। जिले में 75 लोग दूसरे देशों से लौटे हैं। जिसको देखते हुुुए सभी सीएचसी और पीएचसी को सतर्क कर दिया गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम यात्रा करके आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। उनकी जांच करने के बाद उन्हें 28 दिन तक अपनी निगरानी में रख रही है। रैपिड रिस्पांस टीम के लोग जब इनके घरों पर पहुंच रही है और उनकी जांच कर रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि बाहर देश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनके घर पर रैपिड रिस्पांस टीम पहुंच रही है और जांच कर रही है। अभी तक किसी भी व्यक्ति में वायरस का लक्षण नहीं मिला है। उन लोगों को 28 दिन तक अपनी निगरानी में रखा जा रहा है। जिले में अभी तक 75 लोग अन्य देशों से यात्रा कर लौटे है। जिनकी सूचना देश के विभिन्न एयरपोर्ट से मिली है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण मिलेगा तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा। विदेश से लौटे 75 लोगों में से 65 लोगों की जांच हो चुकी है, इसमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। बाकी दस लोगों के घरों पर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed