फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6621students will not get scholarship

जिले के 6621 विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित

Fri, 04 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 सरकार द्वारा कक्षा नौ, 10, 11 और 12 में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, गरीब तबके के विद्यार्थियों के लिए पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। छात्रों केे संबधित विद्यालयों के माध्यम से आनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना होता है। जिसमे छात्रों को आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि लगाना होता है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार छात्रों ने प्रमाण पत्र लगाया है लेकिन कुछ प्रमाण पत्र आनलाइन नही थे। जिसकी वजह से छात्रवृत्ति से वंचित हो गए है। इसके साथ ही कुछ छात्रों के आवेदन पत्र भी त्रुटि पूर्ण पाए गए है। विभाग का कहना है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने कक्षा नौ के 2031 और कक्षा 11 तथा 12 के 1311 छात्रों की सूची को वापस कर दिया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने कक्षा 11 और 12 के 1419 तथा कक्षा नौ और 10 के 2160 छात्रों की सूची को संदिग्ध देखते हुए वापस कर दिया है। विभाग ने इस छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने से इंकार कर दिया है। छात्र वृत्ति से वंचित छात्रों के संबधित विद्यालयों में हड़कंप मचा है कि वे अपने विद्यार्थियों को अब क्या बताएंगे कि उन्हे छात्रवृत्ति क्यों नही मिल रही है। जिसको लेकर प्रधानाचार्यो की चिंताए बढ़ गई है।
विज्ञापन


समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 6621 छात्रों के आवेदन पत्र को संदिग्ध मानते हुए वापस कर दिया है। इन छात्रों को छात्रवृत्ति मिलना संभव नहीं है। कहीं न कहीं कुछ प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी हुई होगी जिसकी वजह से आवेदन पत्र अपूूर्ण पाए गए है।
विज्ञापन

  बृजभूषण मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed