फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 missing women not found, beheaded corpse not identified

Sant Kabir Nagar News: लापता 60 महिलाओं का नहीं चला पता, सिर कटी लाश की शिनाख्त नहीं

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
60 missing women not found, beheaded corpse not identified
- जनवरी से अब तक 130 गुमशुदगी दर्ज, पुलिस के बनी चुनाैती
विज्ञापन

- 86 लापता में से 26 पुरुष, 10 किशोरी और 50 महिला का पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के महुआ गांव के पास सरयू नहर के पास बोरे में एक अक्तूबर को महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था, जिसे लेकर चर्चा तेज है। जनवरी से अब तक 130 गुमशुदगी दर्ज हुई है। जिनमें से 44 की बरामदगी पुलिस ने की। 86 लापता में से 26 पुरुष, 10 किशोरी और 50 महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इधर पुलिस भी बरामद शव की पहचान कराने में असफल है। शव कहां से आए और कैसे हादसा हुआ इसका पता नहीं चल पा रहा है।
बेलहर क्षेत्र स्थित सरयू नहर में प्लास्टिक के बोरे में महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद उसके पहचान के लिए पुलिस हर हथकंडा अपना रही है। जानकारों की मानें तो पुलिस प्रथम चरण में जिले व आसपास के जनपदों से लापता किशोरियों का हुलिया मिलान करने में जुटी हुई है। इधर उसके हाथ पर गुदे अंग्रेजी के अक्षर व टैटू को देखकर उम्र 18 वर्ष से कम की लगाई जा रही है। पुलिस को अभी तक शव के खिनाख्त का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो जनवरी माह से अब तक जिले में गुमशुदगी के 130 मामले सामने आए हैं। जिनमें से पुलिस ने अब तक 44 लोगों की बरामदगी कर ली है। बाकी के 86 लोग अब तक नहीं मिल पाए हैं। इनमें से 16 पुरुष और बाकी की महिलाएं हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर से सरयू नहर में पानी छोड़े जाने पर दिखा बोरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को सिद्धार्थनगर जनपद से सरयू नहर में पानी छोड़ा गया था। उस दौरान नहर के कर्मचारियों ने बोरे को देखा था। उसके बाद पानी छोड़ते ही बोरा तेजी के साथ पानी में आगे बह गया। वहीं बाेरा यहां आकर नहर के किनारे फंस गया था। बोरे में सिर कटी लाश महिला की थी। उसके शरीर पर बने टेटू से यह संभावना जताई जा रही है कि शव नेपाल की तरफ से बहकर आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही शिनाख्त हो जाएगी। वैसे जिले में विभिन्न थानों में गुमशुदगी में दर्ज 130 मामले अब तक 44 लोगों को बरामद भी कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है।

- सत्यजीत गुप्त,
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed