फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6 corona positive found

कोरोना से दो की मौत, छह लोग पॉजिटिव मिले

Sun, 30 May 2021 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
6 corona positive found
कोरोना से दो की मौत, छह लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में कमी, एक्टिव केस घट कर 202 पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होमआइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8027 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इधर पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में कमी आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 43 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज बस्ती के कैली अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उनका निधन हो गया। इसी तरह बघौली क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति कोराना संक्रमित थे और वह गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे थे। उनका भी शनिवार को निधन हो गया। दोनों लोगों का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही रविवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। खलीलाबाद क्षेत्र में चार, नाथनगरक्षेत्र में एक और सेमरियावां क्षेत्र में एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8027 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 83 संक्रमित की मौत हो चुकी है। अब तक 7742 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 202 हैं। इसमें 111 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 1370 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1002 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को 78 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हे एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed