फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   578 enumerators and supervisors participated in the census training.

Sant Kabir Nagar News: जनगणना प्रशिक्षण में 578 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने लिया हिस्सा

Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
578 enumerators and supervisors participated in the census training.
संतकबीरनगर। भारत की जनगणना 2027 के तहत एक निजी महाविद्यालय में चल रहे दूसरे बैच के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को 578 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उप जिलाधिकारी हृदय राम तिवारी ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर उपस्थिति का जायजा लिया और प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की महत्ता समझाते हुए गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि जनगणना बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला कार्य है। यह फील्ड वर्क है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी बिंदुओं को अच्छी तरह समझें और अपनी शंकाओं का समाधान प्रश्न पूछकर करें, ताकि क्षेत्र में काम करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में पहली बार आंकड़ों का संग्रह डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षक सुनील कुमार और राकेश कुमार मिश्र ने जनगणना से जुड़े 40 प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाएं, साक्षरता, शैक्षिक योग्यता, आर्थिक गतिविधियां, व्यवसाय, उद्योग एवं व्यापार, गैर आर्थिक गतिविधियां, रोजगार की तलाश और कार्यस्थल तक आवागमन जैसे विषय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो संजय मिश्रा ने बताया कि दूसरे बैच में 578 प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए कुल 24 प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और प्रशिक्षणार्थियों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।


इस दौरान जफीर अली, मुबारक हुसैन, अब्दुर्रहमान, असरारूलक, मोहम्मद आरिफ, रामकेश, विकास कुमार आनंद, राकेश यादव, राम कुमार, हरिकेश, महिपाल, असरारुल हक, जुबेर अहमद, अरुण कुमार और धर्मराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed