{"_id":"5a2d19414f1c1baf678c0c37","slug":"51512905025-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोनह घाट पुल से आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोनह घाट पुल से आवागमन में परेशानी
Updated Sun, 10 Dec 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। क्षेत्र के गोनहा घाट स्थित आमी नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं, पुल से बड़े वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अविलंब इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि लोगों की दिक्कत दूर हो सके।
भगवानदास, संतराम यादव, भगेलू यादव, पूर्व प्रधान भोला प्रसाद, पूर्व प्रधान रामवृक्ष, रामकरन, दयाराम, रविंद्र नायक ने बताया कि आमी नदी के गोनहा घाट पर पुल बनने के कई साल बाद एप्रोच मार्ग बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। पुल बन जाने से आसपास के लोगों को बखिरा आने-जाने में काफी आसानी होगी। बाइक, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के जरिए बखिरा, भिटवा, दुधारा, बस्ती जाने के लिए अधिकांश लोग इसी रास्ते से आते - जाते हैं। लेकिन पुल के एप्रोच में गड्ढा खोद दिए जाने से पुल का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। गांव वालों का कहना है कि इस पुल के एप्रोच के दोनो तरफ तीन माह पूर्व गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे चार पहिया व भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोनहा घाट पुल के एप्रोच के गड्ढे को भरवाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे ने बताया कि संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा गया है। ताकि पुल पर आवागमन सुचारु हो सके।