फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   425 animals were vaccinated against Foot-and-Mouth Disease, Haemorrhagic Septicaemia, and Black Quarter.

Sant Kabir Nagar News: 425 पशुओं को खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, लंगड़ा बुखार का टीका लगा

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
425 animals were vaccinated against Foot-and-Mouth Disease, Haemorrhagic Septicaemia, and Black Quarter.
महुली। सरयू में आई बाढ़ से प्रभावित दो दर्जन से अधिक गांवों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाढ़ चौकी तिघरा पर एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में कुल 425 पशुओं को खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, लंगड़ा बुखार और पेट के कीड़ों जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव का टीका लगाया गया। साथ ही बीमार पशुओं के लिए पशुपालकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव गायघाट, ढोलबजा, खैरगढ़, तिघरा, सियरकला, दौलतपुर आदि गांवों के पशुपालकों को पूर्व सूचना देकर शिविर में बुलाया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप बाढ़ क्षेत्र के अन्य गांवों में भी डॉक्टरों की टीम बनाकर घर-घर जाकर टीकाकरण और दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. आनंद ने सभी पशुपालक किसानों से अपील की है कि बाढ़ के बाद पशुओं में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए गांव में पहुंच रही विभागीय टीम से समय से अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और दी गई दवाओं का नियमित सेवन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed